
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के नये उपायुक्त (डीसी) के तौर पर चंदन कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है. 2016 बैच के आइएएस अधिकारी चंदन कुमार ने कुलदीप चौधरी की जगह लिया. वे पहले जमशेदपुर के एसडीओ रह चुके है. रामगढ़ के उपायुक्त भी बनाये गये थे.
चंदन कुमार ने बताया कि उनका सतत विकास ही प्राथमिकता होगी. नक्सलवाद को काउंटर करने के लिए पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान को और धारदार बनाया जायेगा और विकास के कार्य से आम ग्रामीणों को जोड़कर सतत विकास को गति दी जायेगी. कुलदीप चौधरी का पदस्थापन नहीं किया गया है. वे अभी वेटिंग में चल रहे है.
