
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया–जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर डीजल खेतों और सड़क पर फैल गया देखते ही देखते गांव वालों में डीजल लूटने की होड़ मच गई. लोग बाल्टी, ड्रम, डेकची, बोतल और अन्य बर्तन लेकर मौके पर दौड़ पड़े और डीजल भरकर चलते बने.
घटना में टैंकर का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. इसकी सूचना थाना को दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों को हटाया. इसके बाद टैंकर को घेर दिया गया. बाद में जेसीबी लाकर टैंकर को उठाया गया. बताया गया कि डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया. लोगों ने देखा, तो बर्तन, बाल्टी, डेकची, ड्रम लेकर पहुंचे. डीजल भरकर चलते बने.
स्थानीय ग्रामीणों ने डीजल बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस पूरे घटनाक्रम को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दर्जनों लोग डीजल भरते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है