Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Election: चाईबासा नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पर ‘बिस्कुट’ बांटने के आरोप में मामला दर्ज, रमेश खिरवाल को मिला है ‘बिस्कुट’ चुनाव चिन्ह

Chaibasa . चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित एक उम्मीदवार के खिलाफ “बिस्कुट बांटने” के आरोप में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। चाईबासा सदर थाना में निकाय चुनाव ड्यूटी मजिस्ट्रेट संदीप राम की शिकायत पर रमेश खिरवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवार को ‘बिस्कुट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है और वह प्रचार के दौरान मतदाताओं के बीच कथित रूप से बिस्कुट वितरित कर रहे थे।

कुमार ने कहा, “प्रशासनिक अधिकारी की शिकायत के आधार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।” एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना सख्त वर्जित है और आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी।

Exit mobile version