Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Election : झामुमो ने पार्टी विरोधी कार्य के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले के 15 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित

Chaibasa. झारखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी ने विभिन्न विधानसभा सीट पर खड़े झामुमो व इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले 15 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वर्षों के लिये झामुमो से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र के माध्यम से दिया है.

पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों से केंद्रीय व प्रदेश स्तर, जिला स्तर, महानगर व नगर स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित कर इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और जिला समिति के स्पष्ट निर्देश के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के विपरीत जाकर झामुमो व इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में कार्य कर पार्टी का अनुशासन भंग करने वाले पार्टी पदाधिकारी एवे कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव के साथ पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए आगामी छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है.

पार्टी से संजय हांसदा, मंटू गागराई, अविनाश पूर्ति, मरकुस गागराई, संजय केरकेट्टा, श्याम गागराई, हरि कान्डेयांग, इजहार राही, शेख मुख्तार उर्फ पप्पू, मो फिरोज, सोहेल अहमद, राजू लागुरी, रॉबर्ट कोड़ा, भुवनेश्वर हेस्सा, कृष्णा सिंकु को निष्कासित कर दिया गया है.

Exit mobile version