


Chaibasa: चाईबासा में बैंक ऑफ इंडिया की गुवा शाखा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप है कि उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के खाते से 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया है. यह घोटाला जमशेदपुर के कदमा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा की गई विशेष ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया.
सुदीप सिंकु ने 1 जुलाई 2021 को बिना किसी अनुमति के SAIL के खाते से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये की राशि का अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान किया था. इस राशि को उन्होंने अपने नियंत्रण में ले लिया था और बाद में इसे अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव जैसे लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिया. बाद में इन खातों से पैसे निकाल लिए गए.
वर्तमान शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. आरोपी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा कराई गई विशेष लेखा परीक्षा में यह घोटाला सामने आया. जांच में स्पष्ट हुआ कि 1 जुलाई 2021 को गुवा शाखा प्रबंधक रहते हुए सुदीप सिंकु ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के खाते से बिना अनुमति दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये का अवैध पे ऑर्डर भुगतान किया और राशि अपने नियंत्रण में ले ली.
इतना ही नहीं, 16 जनवरी 2023 को भी सुदीप सिंकु ने सेल की अनुमति लिए बिना धोखाधड़ी कर यह राशि अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव के खातों में ट्रांसफर कर दी. इसके बाद इन खातों से पैसे की निकासी भी कर ली गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल गुवा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.



