Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले की पहली जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई का निधन, कांग्रेस की रही थीं उपाध्यक्ष

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले की प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई (60 ) का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया. हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली. वे जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद पर थी.अनीता सुंभूरुई पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं. उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी, जिसका इलाज नियमित रूप से चल रहा था. सोमवार रात भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सक ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था.

Exit mobile version