Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की मनी जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa. सिंहभूम के भूतपूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ की जयंती के अवसर पर शनिवार को चाईबासा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा,स्व. लक्ष्मण गिलुआ जी केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि वे झारखंड और खासकर आदिवासी समाज की सशक्त आवाज थे.

उन्होंने संगठन और समाज के लिए जिस निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. भाजपा को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है और उनके विचारों व संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु, पवन शर्मा, रूपा दास, सुरा लागुरी, सतीश हेम्ब्रम आदि मौजूद रहे.

Exit mobile version