Chaibasa. पश्चिमी सिंंहभूम के चाईबासा में क्रशर व्यवसायी मनोज पटेल के ठिकानों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने दबिश दी है. जमशेदपुर से जीएसटी की आठ सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में मनोज पटेल के चाईबासा स्थित आवास और राजनगर के चलियामा में स्थित उनके गिट्टी पत्थर खदान पर पहुंची है. जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ मनोज पटेल के दोनों ठिकानों पर दबिश दी है यह छापेमारी कर चोरी या जीएसटी नियमों के उल्लंघन से संबंधित हो सकती है. फिलहाल, जीएसटी टीम दोनों स्थानों पर गहन जांच कर रही है. पिछले दिनों झारखंड खैनी से जुड़े नितिन प्रकाश समेत अन्य के ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी थी. एक हफ्ते से भी कम समय में शहर में यह दूसरी कार्रवाई है, जिससे व्यवसाय जगत में हड़कंप है.
Chaibasa GST Raid : चाईबासा में क्रशर व्यवसायी मनोज पटेल के आवास और चालियामा में पत्थर खदान पर GST का छापा
