Site icon Lahar Chakra

Chaibasa illegal Mining: नोवामुंडी में अवैध लौह आयस्क तस्करी का भंडाफोड, एसपी के नेतृत्व में आधी रात कार्रवाई, दो ट्रेलर जब्त

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा, नोवामुंडी में चल रहे अवैध लौह अयस्क तस्करी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है. चाईबासा एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में चले विशेष अभियान में फहीम उर्फ राजा गिरोह के काले कारोबार का पता चला. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर 16 फरवरी की मध्यरात्रि में बड़ाजामदा ओपी, नोवामुंडी और हाट गम्हरिया थाना पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अवैध अयस्क लदे दो ट्रेलरों को जब्त किया. चालक और संबंधित कर्मी अयस्क से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. सूत्रों के अनुसार, इस तस्करी नेटवर्क का केंद्र बड़ाजामदा क्षेत्र में श्रीराम मेटालिक नाम से संचालित एक कथित अवैध क्रेशर प्लांट है. गिरोह की कार्यशैली यह थी कि वे फाइंस (बारीक अयस्क) के वैध चालान की आड़ में कीमती साइज ओर को अवैध रूप से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तक खपाते थे.

इस खेल के जरिए सरकार को राजस्व का बड़ा चूना लगाया जा रहा था. पुलिस ने जब्त अयस्क की गुणवत्ता और मात्रा की जांच के लिए खनन विभाग को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पुलिस के संकेत स्पष्ट हैं कि इस बार केवल वाहनों की जब्ती तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे सिंडिकेट और उसके सरगनाओं पर शिकंजा कसा जायेगा.

Exit mobile version