Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Illegal Mining: चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर आधी रात बालू लदे तीन हाईवा और दो डंपर जब्त

Chaibasa. चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर रात 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच बिना वैध चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए तीन हाईवा एवं दो डंपर वाहन को प्रशासन द्वारा जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में हाईवा JH 06L 3272, हाईवा JH 05 BZ 3932, हाईवा OD 09A 6361, डंपर संख्या JH 05F 3261, डंपर JH 05Y 1734 शामिल हैं. इन सभी वाहनों में लगभग 2500 CFT बालू लदा हुआ पाया गया। कार्रवाई की गई, जहां अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के निर्देश पर वाहनों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त किए गए वाहनों एवं बालू की जांच के उपरांत अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जब्त बालू और वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Exit mobile version