Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Illegal Sand Mining: बालू माफिया बेखौफ!कुजू नदी में हो रहा अवैध खनन, तांबो चौक के रास्ते चाईबासा शहर में घुस रहीं ट्रैक्टर ट्रॉलियां

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब बेलगाम है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी.

अब आच बालू माफिया जिला मुख्यालय चाईबासा में बालू की अवैध तरीके से दिनदहाड़े ढुलाई करते पकड़े गये. पुल ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इसे थाना में लाकर रखा गया है. पुलिस इस पर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है. दरअसल, कुजू नदी से बालू का अवैध खनन कर माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियों से इसकी ढुलाई कर रहे थे. दिनदहाड़े चाईबासा शहर के व्यस्ततम तांबो चौक से बालू लदे ट्रैक्टर पार किए जा रहे थे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी धड़ल्ले से चल रही है. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर कारोबार जारी रखे हुए हैं. लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की उदासीनता के कारण बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं.

Exit mobile version