Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक ने चाईबासा कोर्ट की व्यवस्था देखी

Chaibasa. झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उनके साथ न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिंह भी मौजूद थेे। चाईबासा न्यायालय परिसर पहुंचने पर दोनों का आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दौरे का मुख्य उद्देश्य चाईबासा जिला न्यायालय का निरीक्षण करना और बार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की सुविधाओं को संतोषजनक बताया।

इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल ने भी न्यायालय परिसर की सराहना करते हुए कहा कि चाईबासा कोर्ट काफी सुसज्जित है। उन्होंने इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। निरीक्षण के बाद मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायाधीश और वकील एक ही व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने वरिष्ठों का सम्मान करना चाहिए और कनिष्ठों को सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि न्यायिक वातावरण और बेहतर बन सके। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन चाईबासा के सचिव अगस्टिन कुल्लू ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कई अधिवक्ता और न्यायालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version