


Chaibasa. कभी पूर्व मंत्री के शागीर्द रहे भाजपा सह मजदूर नेता रामा पांडे सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, भाजपा सारंडा मंडल के अध्यक्ष मधुसूदन तुबिद ने रविवार को झामुमो का दामन थाम लिया. गुवा के सेल क्लब में रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का सदस्यता ग्रहण किया.
इस मौके पर मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि रामा पांडे के झामुमो में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है. अब मजदूरों का आंदोलन वृहद रूप से चलेगा. मजदूरों के आंदोलन में मैं खुद खड़ा हूं. सेल मजदूरों को कमजोर ना समझे. सेल को यहां के लोगों का काम करना चाहिए. लेकिन सेल यहां के लोगों के लिए काम नहीं दिया. सरकार सभी माइंसों को जल्द चालू करे. रामा पांडे से आग्रह करते हैं कि मजदूरों के शोषण के खिलाफ जोरदार आंदोलन सेल में करें. झामुमो पार्टी आपके साथ खड़ी है. आज यहां 27 माइंस है. इसमें मात्र 5 से 6 माइंस चलती हैं. 27 माइंस खुलने से काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता. हम चाहते हैं कि झारखंड सरकार यहां की 27 माइंसों को ले और सभी में काम चालू करे. इससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले.


