Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: मां ने स्कूल भेजने की जिद की तो कस्तूरबा विद्यालय की 7वीं की छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान

Chaibasa. टोंटो प्रखंड के माइलपी गांव में ऐसा मामला सामने आया कि हर कोई हतप्रभ रह गया. दरअसल, यहां कस्तूरबा विद्यालय से घर लौटी 7वीं कक्षा की छात्रा को जब उसकी मां ने स्कूल पहुंचाने की बात कही तो नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, करसे हेस्सा की बेटी श्रीमोती हेस्सा कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ाई कर रही थी. वह छुट्टी पर घर आयी थी. काफी दिनों तक विद्यालय नहीं लौटने पर शिक्षिका ने अभिभावक को फोन कर बेटी को विद्यालय भेजने की बात कही. छात्रा विद्यालय जाना नहीं चाह रही थी. जब मां ने विद्यालय जाने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल जायेगी. जब मां ने कहा कि चलो मैं खुद तुम्हें स्कूल पहुंचा दूंगी. इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

Exit mobile version