Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Chaibasa. जेटया थाना अंतर्गत पोखरपी टोला मुंडासाइ में एक चरवाहा के द्वारा 18 वर्षीय कानु लागुरी की टांगी से मार कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि रविवार की रात में हर दिन की तरह कानु लागुरी और सलमान ने मोगा लागुरी के घर में सोने के लिए गए थे। वहां दोनों रात में एक साथ खाए पिए। उसकी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।सलमान गुस्से में आकर कमरे में रखे टांगी से कानु लागुरी के सिर में प्रहार कर दिया। जिससे कानु लागुरी गंभीर रूप से जख्मी हो कर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब मोगा लागुरी सो कर उठा तो उसे पता चला कि कानु लागुरी की सलमान ने टांगी से मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि सलमान कुमाडूंगी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।वह बहुत दिनों से पोखरपी मुंडा साइ में रह कर गाय बैल चराने का काम करता है। दोनों बहुत दिनों से एक साथ मोगा लागुरी के घर में सो रहे थे। रविवार रात में सोने के दौरान दोनों के बीच विविद हुआ और सलमान ने कानु लागुरी की टांगी से मार कर हत्या कर दी। पुलिस सलमान को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version