Lahar Chakra

West singhbhum:चाईबासा में एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा बच्चा सभी है स्वस्थ 

 


मोहम्मद इब्राहिम
चाईबासा

चाईबासा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। गर्भवती महिला का नाम सरिता बिरूवा ,पति गोविंद बिरूवा, उम्र 29 साल ,ब्लॉक मजगांव, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा की निवासी है.

तीनों बच्चे और मां सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं, जिसमें दो बच्ची एक बच्चा है.सदर अस्पताल के प्रसूति ऑपरेशन कक्ष में डॉक्टरों की टीम के द्वारा यह सफल ऑपरेशन किया गया।

टीम में शामिल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पौलीना मुंडू ,डॉ रश्मि लकड़ा डॉक्टर भारती मिंज, डॉ चंदन कुमार रवि एवं ऑपरेशन कक्ष के सारे स्टाफ शामिल थे।

डॉक्टर सहिर पाल सिविल सर्जन पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के द्वारा मरीज का हाल-चाल हाल एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली गई एवं उनके बीच बेबी किट का वितरण किया गया

Exit mobile version