Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Murder: पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली घटना, तांतनगर में दो बच्चों की मां की गला रेतकर हत्या

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां तांतनगर ओपी अंतर्गत चिमीसाई गांव में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मुकु चांपिया ने अपनी पत्नी राजामाई चांपिया दो बच्चों की मां थी. इस मामले में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लोगों ने खेत में महिला का शव देखा.

इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. तांतनगर पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या हुई है. शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

Exit mobile version