Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: पश्चिमी सिंंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, नक्सल डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Chaibasa.पश्चिमी सिंंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस बल के साथ अभियान चला रहे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, आइईडी, एवं नक्सलियों के दैनंदिन प्रयोग के सामान जब्त किये हैं. सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से वहीं नष्ट करा दिया है. सुरक्षा बलों ने अपना नक्सली विरोधी अभियान अभी जारी रखने की घोषणा की है.पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना के बामेबासा और गौबुरु जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं. इसी आलोक में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के लुइया, बामेबासा, गौबुरु के आसपास जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया.

Exit mobile version