Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो के हुसिपी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये, विस्फोटक, हथियार, कारतूस एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया. इस दौरान बरामद विस्फोटक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है. उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार-कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया.

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हथियार गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

Exit mobile version