Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में CRPF कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक जख्मी

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक घायल हो गए। घटना सारंडा के मरांगपोंगा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों की टीम जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान पहले से बिछाए गए विस्फोटक में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद जवान भी सतर्क हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की मूवमेंट को देखते हुए पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था। धमाके में सहायक कमांडेंट मल्लिक को चोटें आईं, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना सारंडा के जंगल में उस समय घटी जब प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट हो गया।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने कहा, ‘‘विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए और उन्हें हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है।’’ ‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई है, जो गुरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में निपुण है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

Exit mobile version