Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED BLAST, दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की तैयारी

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत IED ब्लास्ट हुआ है. जिसमें सीआरपीएफ 197 बटालियन के दो जवान के घायल होने की सूचना है. एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है.

सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 197 एक सब इंस्पेक्टर एवं एक जवान के घायल होने की सूचना है. हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.

Exit mobile version