Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा जंगल में जराइकेला के तिरिलपोसी गांव के पास आईईडी विस्फोट, दो लोग घायल

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में मंगलवार शाम हुए एक आईईडी विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने  बताया, ग्रामीण जलावन इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे और गलती से आईईडी पर पैर रख दिया।

संदेह है कि इसे माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने कहा, “हम चोटों की गंभीरता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि उनका इलाज पश्चिम सिंहभूम में कराया जाए या उन्हें रांची ले जाया जाए।

Exit mobile version