Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा के छोटानागरा में आईईडी विस्फोट, झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का कांस्टेबल जख्मी

Chaibasa. माओवाद प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में सोमवार को आईईडी विस्फोट होने से झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का एक कांस्टेबल घायल हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड जगुआर एक माओवाद-विरोधी (सुरक्षा) बल है.

अधिकारी के अनुसार यह घटना छोटा नागरा थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर कोबरा और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान कालापबुरू, दलाईगाड़ा और मारंगपुएस्टा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कांस्टेबल ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ते के सदस्य घायल कांस्टेबल मनोज कुमार दमई को बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है.

Exit mobile version