Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: झारखंड पुलिस मुख्यालय का फैसला, चतरा से एएसपी भेजे गये चाईबासा, नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की करेंगे मॉनिटरिंग

Ranchi. चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और तेज करने व अभियान की मॉनिटरिंग के लिए चतरा में जिला में एएसपी के पद पर पदस्थापित ऋत्विक श्रीवास्तव को चाईबासा जिला भेजा गया है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है. सोमवार को डीजीपी के द्वारा चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की थी. समीक्षा के दौरान अभियान को और कारगर बनाने के लिए वहां अतिरिक्त अफसरों को भेजने का निर्णय लिया गया था.

Exit mobile version