Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा में नहीं थम रहा नक्सलियों का उत्पात, प्रतिरोध सप्ताह में दिखा रहे वर्चस्व, एक जवान की मौत, दो को जख्मी करने के बाद अब मोबाइल टावर को जलाकर किया खाक

Manoharpur. सारंडा में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रतिशोध सप्ताह मना रहे नक्सलियों ने दो दिन पूर्व आइइडी विस्फोट में सुरक्षा बल के तीन जवानों को जख्मी कर दिया था, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. और अब मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की देर रात नक्सलियों ने गांव में स्थित निजी कम्पनी के मोबाइल टावर के उपकारणों को जला कर खाक कर दिया. नक्सलियों ने टावर के समीप स्थित डीजी, बैटरी सेट,विद्युत तार आदि को जला कर खाक कर दिया.

घटना बीते शनिवार की देर रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की देर रात दर्जनों की संख्या में नक्सली यहां आ पहुंचे और टावर के उपकरणों में पुआल व लकड़ी से आग लगा दिया.

नक्सली का चल रहा प्रतिरोध सप्ताह, 15 को बंद
प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में आठ अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक प्रतिरोध सप्ताह प्रस्तावित है. वहीं 15 अक्तूबर को उक्त राज्यों में एकदिवसीय बंदी है.

Exit mobile version