Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa Naxal: सारंडा में नक्सलियों ने सुरक्षाबल को पहुंचाया भारी नुकसान, IED BLAST में CRPF के Sub Inspector की मौत, एक अन्य जवान घायल
    Headlines

    Chaibasa Naxal: सारंडा में नक्सलियों ने सुरक्षाबल को पहुंचाया भारी नुकसान, IED BLAST में CRPF के Sub Inspector की मौत, एक अन्य जवान घायल

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल को भारी नुकसान पहुंचाया है. यहां सारंडा में IED विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के SI की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र के पास अपराह्न करीब 2.30 बजे संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) में विस्फोट हुआ था.

    उन्होंने बताया कि यह विस्फोट उस दौरान हुआ जब क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाया था, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान उसमें धमाका हो गया. उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में दो जवान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए हैं और उन्हें हवाई मार्ग से इलाज के लिए रांची ले जाया गया था. एसपी ने बताया, ‘CRPF की 193 बटालियन में उपनिरीक्षक मंडल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.’

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF के जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘चाईबासा में IED विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की दुःखद खबर मिली है. मारंग बुरु (संथालों के इष्ट देवता)दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    another soldier injured Chaibasa Naxal: Naxalites caused heavy damage to security forces in Saranda CRPF sub-inspector killed in IED blast
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group