
Chaibasa. झारखंड के चाईबासा में 10 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आयोजित भाकपा-माओवादी सामूहिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान इन नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया. झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहे.
चाईबासा स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता और पुलिस की लगातार कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है. राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले के बाद यह पहली सरेंडर है, जिसमें नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए है. इसमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली है.
झारखंड राज्य को नक्सल मुक्त अभियान को लेकर राज्य के आला अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं. झारखंड में नक्सली को किस प्रकार से खत्म किया जाए इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जिसमें झारखंड पुलिस को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है.
