
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बंदगांव थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, यहां कटवा मोड़ के पास पुलिस ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देख बाइक सवार तेजी से भागने लगे. पर पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों बाइक सवार को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान गोपाल बोडोन्दियार, निवासी ग्राम तोबगा, थाना अड़की, जिला खूंटी और अल्फेट होलोंग पूर्ति निवासी ग्राम कुनुनूम, थाना बंदगांव, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य स्वीकार किया है. तालाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पीएलएफआई की रसीद, सादा लेटर पैड, दो चाकू, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गोपाल बोडोन्दियार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसपर चाईबासा तथा खूंटी जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. इसमें आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत मामले शामिल हैं.
