Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: चाईबासा के टुंगरी में रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत, हत्या या आत्महत्या की बिंदु पर पुलिस कर रही जांच

Chaibasa. चाईबासा के टुंगरी ओवरब्रिज के पर रेलवे लाइन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. संभावना जतायी जा रही है कि मालगाड़ी के कटने से उसकी मौत हुई है. शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई-कल्याणपुर निवासी जीतेंद्र शर्मा (42) के रूप में हुई. शव मिलने की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासी घटना स्थल पहुंचे और शव की पहचान की. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक घर से निकला था जो रात को वापस नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने पोल संख्या 314/4-5 के पास शव देखा. इसके बाद परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Exit mobile version