Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम
    Breaking News

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड पुलिस के समक्ष मंगलवार को 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से छह माओवादियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा उर्फ दिलीप भी शामिल है, जो 128 मामलों में वांछित था और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था।
    उन्होंने कहा, आत्मसमर्पण करने वाले 16 माओवादियों में से छह पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम था। इनमें पांच महिला सदस्य भी शामिल हैं। समूह में एक क्षेत्रीय समिति सदस्य और एक जोनल समिति सदस्य भी शामिल हैं।अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में उप-जोनल समिति के दो सदस्य और एरिया समिति के दो पदाधिकारी भी शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य संतोष महतो का आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। अधिकारी ने बताया, संतोष महतो कई जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज 128 मामलों में वांछित था। उस पर एक मार्च को मनोहरपुर, छोटानागरा और जरियाकेला थाना क्षेत्रों की सीमा से लगे जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में शामिल होने का आरोप था, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ था।’’

    झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने माओवादियों के आत्मसमर्पण को राज्य पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य से उग्रवाद और अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। झारखंड पुलिस राज्य को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के अपने लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।’’

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के जोनल समिति सदस्य चंदन लोहरा ने भी आत्मसमर्पण किया। वह 78 मामलों में वांछित था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने छह इंसास राइफल, दो एके-47 राइफल, 38 मैगजीन और 1,562 कारतूस पुलिस को सौंपे।

    हथियार डालने वालों में उप-जोनल समिति सदस्य अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल और सुखलाल बिरजिया उर्फ अकेला भी शामिल हैं। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन के एरिया समिति सदस्य सुदेश होंहागा उर्फ सोनाराम होंहागा और रिसिव ने भी आत्मसमर्पण किया। दोनों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, जोनल समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ जगबंधु ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    पुलिस ने दावा किया कि पूरे झारखंड में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 93 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, 45 ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 22 माओवादी मारे गए हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal Surrender: 16 Naxals surrendered; six of them carried a combined reward of ₹39 lakh. Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group