Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी
Breaking News

Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

News DeskBy News DeskJuly 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. डाक विभाग ने सोमवार को डाक सामग्रियों के वर्गीकरण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि लिखित, मुद्रित सामग्री और बिना पुनर्विक्रय मूल्य वाली उपहार सामग्री के पैकेट पत्र की श्रेणी में आएंगे, जबकि अन्य सभी वस्तुओं को पार्सल की श्रेणी में रखा जाएगा। डाक विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र से जुड़े सामान जैसे स्वागत किट, पत्र, पासबुक, चेक बुक, बैंक विवरण, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को पत्र की श्रेणी में रखा जाएगा।

इसके अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी दस्तावेज भी पत्र की श्रेणी में आएंगे।
वहीं, राखी के लिफाफे या पैकेट, शुभकामना कार्ड जैसे 500 ग्राम तक के सामान भी इस श्रेणी में होंगे, बशर्ते वे व्यापारिक या वाणिज्यिक वस्तुएं न हों। अधिसूचना के मुताबिक, नोट-1 में बताए गए सामान को छोड़कर अन्य सभी वस्तुओं को पार्सल श्रेणी के तहत भेजा जाएगा।
इसके साथ, विभाग ने खुदरा और थोक ग्राहकों के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं की दरें भी अधिसूचित की हैं। नई सेवाओं में क्रमश: 24 घंटे और 48 घंटे के भीतर पैकेट पहुंचाने का प्रावधान है।
खुदरा ग्राहकों के लिए मौजूदा सेवा दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पत्र श्रेणी में थोक बुकिंग के लिए नई दरें जारी की गई हैं।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

थोक ग्राहकों के लिए 24 घंटे वाली स्पीड पोस्ट सेवा का शुल्क 38 रुपये से 100 रुपये और 48 घंटे वाली सेवा का शुल्क 48 रुपये से 72 रुपये प्रति वस्तु होगा। अब 24 स्पीड पोस्ट के तहत खुदरा ग्राहकों के लिए वजन और गंतव्य की दूरी के आधार पर प्रति वस्तु शुल्क 38 रुपये से लेकर 186 रुपये तक होगा। ये दरें एक अगस्त से प्रभावी होंगी।
वहीं, 50 ग्राम से कम वजन वाले पत्र के लिए स्थानीय डिलिवरी शुल्क 38 रुपये और देशभर में डिलिवरी के लिए 94 रुपये प्रति वस्तु (जीएसटी को छोड़कर) होगा।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिसूचना के मुताबिक, 51-250 ग्राम वजन वाले पत्रों के लिए शुल्क 118 रुपये से 154 रुपये और 251-500 ग्राम वजन वाले पत्रों के लिए शुल्क 140 रुपये से 186 रुपये तक होगा। वहीं, 48 स्पीड पोस्ट सेवा के लिए खुदरा ग्राहकों को वजन और गंतव्य के आधार पर 61 रुपये से लेकर 121 रुपये प्रति वस्तु तक भुगतान करना होगा। फिलहाल 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं केवल छह शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही उपलब्ध हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group