


Chaibasa.सदर थाना अंतर्गत मेरीटोला चाईबासा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है. मृतक मंगलाहाट गुदड़ी में काम करता था. बुधवार को दिन में काम करने के बाद वह खाना खाने घर चला गया. शाम करीब चार बजे उसने घर के अंदर पत्नी का दुपट्टा से फांसी का फंदे बनाकर लटक गया. उस समय वह घर पर वह अकेला था. उसकी पत्नी कहीं गयी हुई थी. शाम करीब चार उसकी पत्नी घर आयी तो घर के अंदर पति को फांसी के फंदे पर लटका पाया. इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दिया. जानकारी मिलते ही लोग घर पहुंचे और फांसी के फंदे से नीचे उतार कर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कुलदीप तिर्की का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.



