Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa News: चाईबासा की अलीशा निषाद ने जीता चुनाव क्विज, मिले 50 हजार रुपये
    Headlines

    Chaibasa News: चाईबासा की अलीशा निषाद ने जीता चुनाव क्विज, मिले 50 हजार रुपये

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा की अलीशा निषाद ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व स्टेट्स इंडिया द्वारा आयोजित चुनाव क्विज 2024 जीत लिया है. गुरुवार को उनको राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने 50 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी. दूसरे स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. दो अक्टूबर को आयोजित क्विज में राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी का चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिये किया गया था.

    आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को अलग-अलग राउंड की हुई प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन किया गया. इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता मतदान जरूर करे. अपने पूरे परिवार, आस पड़ोस, दोस्तों व परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण वोटर शहरी मतदाता से अधिक सजग होकर मतदान करते हैं. शहरी मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए इस बार मतदान के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सहायता ली जा रही है. चुनाव क्विज जैसे आयोजनों से युवा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है. कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व रांची जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa News: Alisha Nishad of Chaibasa won the election quiz got 50 thousand rupees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    February 9, 2026

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे

    February 9, 2026

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group