Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Chaibasa News: शादी के लिए मंदिर बुला प्रेमी हुआ फरार, प्रेमिका करती रह गयी इंतजार, पुलिस का समझौता भी तोड़ा
Crime

Chaibasa News: शादी के लिए मंदिर बुला प्रेमी हुआ फरार, प्रेमिका करती रह गयी इंतजार, पुलिस का समझौता भी तोड़ा

News DeskBy News DeskDecember 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Guwa. प्रेमिका को शादी का वादा कर प्रेमी भाग निकला. प्रेमिका दिनभर मंदिर में अपने परिवार के साथ प्रेमी के इंतजार में बैठी रही. दरअसल, यह मामला गुवा का है. युवती ने बताया, उसका गुवा बाजार निवासी बेनुधर पान से दो-तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया. इस बीच जानकारी मिली कि बेनुधर दूसरी जगह शादी करने वाला है. इसे लेकर गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बेनुधर पान को थाने में बुलाया.

थाना में शादी की बात पर समझौता हुआ. बेनुधर शादी करने के लिए तैयार हो गया. उसने कहा कि वह बिना अपने परिजन के शादी नहीं करेगा. शादी के लिये 10 दिन का समय मांगा. दो दिसंबर को युवती अपने परिजन के साथ गुवा थाना पहुंची. पुलिस ने सुबह बेनुधर को थाना बुलाया. बेनुधर ने थाना आकर पुलिस व लड़की व परिजन को कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा. आज शाम 4 बजे गुवा के शिव काली मंदिर में अपनी प्रेमिका के साथ सगाई करेगा. इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने घर चले गये. इस बीच युवती व उसके परिजन सगाई की तैयारी के साथ निर्धारित समय से पहले मंदिर पहुंचे. प्रेमी बेनुधर पान देर शाम तक मंदिर नहीं पहुंचा. इस बाबत युवती ने बताया कि वह थाने में बेनुधर पान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने जा रही है. वह अपने हक की लड़ाई लड़ेगी.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group