
Chaibasa. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने रिश्वत मामले में जेल में बंद सब पोस्ट मास्टर को जमानत नहीं दी. आरोपी पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर उप डाकघर के तत्कालीन सब पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा हैं.
सीबीआइ ने मिली शिकायत पर छापेमारी करके उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते 22 जुलाई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. उसने एजेंट सोनू हरलालका से कमीशन के रूप में 20 फीसदी की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में है. उसने जमानत के लिए 28 अगस्त को याचिका दाखिल की थी.
