Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: माता-पिता गये थे बाहर, घर में 17 साल की बेटी ने दुपट्टा से फांसी का फंदा बना कर ली खुदकुशी

Chaibasa. घरेलू विवाद में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा खुंटा गांव निवासी 17 वर्षीय प्रिया लक्ष्मी कालू़डिया की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर में मृतिका के माता-पिता टेकराहातु चले गए थे. घर में वह अकेली थी. घर के धारण में दुपट्टा से फांसी का फंदा बांध के झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

परिजन जब शाम को घर वापस आए तो बेटी को फांसी के फंदे से लटका पाया. इसके बाद गांव के ग्रामीण मुंडा को घटना की सूचना दी गई. मुंडा के द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताया गया. पुलिस देर शाम को घटना स्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

Exit mobile version