Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गृह रक्षक की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा 20 जुलाई से 2 अगस्त तक, प्रखंडवार तिथि निर्धारित, जानें कब कहां होगा आयोजन

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर गृह रक्षक की शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल मैदान, चाईबासा में हर दिन सुबह 6 बजे से होगा. इस परीक्षा के लिए प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गई है. जिला प्रशासन ने सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड, पात्रता सूची व अन्य दिशा-निर्देश जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट चाईबासा डॉट एनआईसी पर देख सकते हैं. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष होगी.

ये हैं प्रखंडवार परीक्षा की तिथियां

20 जुलाई को तांतनगर, 21 जुलाई को खुंटपानी, 22 जुलाई को नोआमुंडी एवं झींकपानी, 23 जुलाई को कुमारडुंगी एवं मंझारी, 24 जुलाई को गोईलकेरा एवं गुदड़ी, 25 व 26 जुलाई को चक्रधरपुर, 27 जुलाई को बंदगांव, 28 जुलाई को आनंदपुर एवं हाटगम्हरिया, 29 जुलाई को जगन्नाथपुर एवं मंझगांव, 30 जुलाई को सोनुआ, 31 जुलाई और एक अगस्त को मनोहरपुर एवं सदर ग्रामीण चाईबासा तथा दो अगस्त को टोंटो एवं शहरी (तकनीकी व गैर-तकनीकी) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी.

Exit mobile version