
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत बदगांव थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में लगभग सात एकड़ भूमि पर फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया.
एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि जिले में अफीम की अवैध खेती पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के तहत ट्रैक्टर की मदद से लगभग सात एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.
साथ ही, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और उन्हें वैकल्पिक रूप से सब्जी की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.