Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, टाटा मैजिक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर, टीएमएच रेफर

Chaibasa.चाईबासा- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दरअसल, बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी बीच गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए. आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया. मृतकों की पहचान गंगा जारिका (35), सीनू पूर्ति (36), शिवराम हेंब्रम (32) और जगदीश हेंब्रम (35) के रूप में की गई है. गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है.

Exit mobile version