
Chaibasa. गोइलकेरा-चाईबासा मार्ग पर बिला गांव में सोमवार की आधी रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यहां बाइक सवार युवक सोमवार की आधी रात में दुर्घटना के शिकार हो गए. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवकों का शव सड़क किनारे देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी.
मृतकों में एक युवक की पहचान गोइलकेरा के टोडांगसाई निवासी कृष्णा गुंदुवा उर्फ खोखे के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक उसका दोस्त सूरज बताया जा रहा है, जो बाहर का रहने वाला था. बाइक सूरज की ही थी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात में ही बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे. पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है.
