Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: झींकपानी के नवोदय विद्यालय में द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया, सांसद जोबा माझी हुईं शामिल, आर्चरी में मेडल विजेता जयश्री सम्मानित

Chaibasa. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, झींकपानी में शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही. इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा, इसरो दिवस विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय की एक विशिष्ट पहचान है, आशा करती हूं कि यहां के विद्यार्थी शुभांशु शुक्ला की तरह देश का नाम उज्ज्वल करें.

सांसद ने नवोदय विद्यालय झींकपानी के शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां जो भी संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी, उसे वह पूरा करेगी. उन्होंने कहा हमारी सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है. उन्होंने छात्रों को बड़ा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने को कहा. इस मौके पर सांसद ने छात्रा जयश्री टुडू को सम्मानित किया. जयश्री ने आर्चरी में पटना रीजन के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल हासिल किए हैं. कार्यक्रम के दौरान सांसद माझी ने मैथ्स एजुकेशनल पार्क और ऑटोमोटिव स्किल लैब का अवलोकन किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की.

Exit mobile version