
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला में अवस्थित सभी 11 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों मंझारी, कुमारडुंगी, तांतनगर, सोनुआ, टोंटो, नोवामुंडी, मझगांव, गोईलकेरा, गुदड़ी, हाटगम्हरिया एवं मनोहरपुर में आवासीय व्यवस्था के साथ अध्यापन कार्य 8 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर के नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी.
इसके लिए विद्यालय परिसर में सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने दी. उक्त सभी 11 विद्यालयों में नामांकन हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिले के 1754 छात्र-छात्राओं के नामांकन आवेदन प्राप्त हैं.
