Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: कुड़मी को एसटी बनाने की मांग के विरोध में 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी होगी, कोल्हान आदिवासी एकता मंच ने फूंका बिगुल, 19 सितंबर को कोल्हान में निकलेगी बाइक रैली

Chaibasa.चाईबासा के हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन में मंगलवार को बैठक हुई. कोल्हान आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हुई बैठक में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डीएन चांपिया ने की. आदिवासी समाज ने कहा कि कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल नहीं होने देंगे. इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा. इसका समर्थन करने वाले कोल्हान के जन प्रतिनिधियों को घेराव कर प्रदर्शन करेंगे. चेतावनी के तौर पर आदिवासी समाज 19 सितंबर को कोल्हान में बाइक रैली निकाल कर सांकेतिक विरोध दर्ज करायेगा.

72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की तिथि का निर्धारण अगली बैठक में होगा. बैठक में कोल्हान आदिवासी एकता मंच के कोषाध्यक्ष रामाय पुरती, मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा, हो समाज महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, आदिवासी हो समाज महासभा युवा महासभा के महासचिव गब्बरसिंह हेंब्रम, कोल्हान आदिवासी स्वशासन एकता मंच के अध्यक्ष कुसुम केराई, महती पुरती, ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ उपाध्यक्ष रेयांस सामड, मंझारी जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल आदि मौजूद थे.

Exit mobile version