Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: शादी डॉट कॉम पोर्टल से पश्चिमी सिंहभूम की महिला का मोबाइल नंबर लिया, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो लेकर ठग लिये दो लाख रुपये

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शादी पोर्टल के बहाने एक युवती को ब्लैकमेल कर ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ गुप्ता उर्फ नन्दन कुमार (25) के रूप में हुई है वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के पौडुल का निवासी है और वर्तमान में बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित कथारा नंबर-4 में रह रहा था. आरोपी ने ‘शादी. कॉम’ पोर्टल के माध्यम से पीड़िता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया था. इन तस्वीरों और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए दो माह में उससे करीब 2 लाख रुपये ठग लिये.

पीड़िता ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत की. इसके बाद  पुलिस ने बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है. इसमें जाली पहचान पत्र, कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो/फोटोग्राफ, भारी मात्रा में क्यूआर कोड और पैसों के ऑनलाइन लेन-देन के विवरण पाये गये हैं. पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और लेन-देन का विवरण भी मिला है.

Exit mobile version