Site icon Lahar Chakra

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में हत्या की दो वारदात, जांच में जुटी पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही एक अन्य घटना में 51 वर्षीय व्यक्ति को अपने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल कालुंडिया ने अपने भाई राकेश कालुंडिया पर लोहे की छड़ से हमला किया और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि इसके पीछे जमीन का विवाद हो सकता है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही एक अन्य घटना में रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को पत्थरों से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि दुर्गोसाई टोला इलाके में ग्रामीणों को उसका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Exit mobile version