Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

Chaibasa.झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डुब्राज पिंगुआ (32) और उनके भतीजे सरजोम पिंगुआ (27) के रूप में हुई है। दोनों बृहस्पतिवार शाम नूरदा गांव में एक उत्सव मनाने के दौरान स्थानीय लोगों के साथ देशी शराब पी रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

Exit mobile version