
Chaibasa.चाईबासा डीसी चंदन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के जनसेवक जगमोहन सोरेन को सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. जगमोहन जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में लिपिक हैं. उसका ऑफिस में खुलेआम सिगरेट पीते वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए. वीडियो के बाद मुख्यमंत्री ने डीसी को कार्रवाई करने का आदेश दिया था. उपायुक्त ने बताया कि सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के आरोप में लिपिक जगमोहन सोरेन को निलंबित कर दिया गया है. लिपिक को निलंबित करने के साथ ही उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
