Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: इंसास राइफल साफ करने के दौरान ट्रिगर दबने से चल गयी गोली, गुवा थाना में तैनात जैप के हवलदार की मौत

Gua.पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना में पदस्थापित जैप-9 के हवलदार बारगी उरांव की गोली लगने से मौत हो गयी. वह इंसास राइफल साफ कर रहे थे. बारगी गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के कोहीपाट जाम टोली के रहनेवाले थे। बताया जाता है बारगी उरांव अपने कमरे में लोडेड इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी गलती से ट्रिगर दब गया और गोली सिर को छेदती हुई निकल गयी. उन्हें तत्काल लहूलुहान हालत में गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. फिलहाल पूरे मामले की औपचारिक जांच की जा रही है.

गुवा थाना क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. ग्रामीणों ने कहा कि जवान इलाके की सुरक्षा के लिए दिन-रात डटे रहते हैं. उनकी मौत से बल में ही नहीं, गांव के लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई है. हवलदार बारगी उरांव मूल रूप से गुमला जिला के उहीपाद गांव के रहने वाले थे. परिवार और गांव वालों को खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया.

Exit mobile version