Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: पत्नी मोबाइल में खेलती थी फ्री फायर गेम, रोकने पर करती थी झगड़ा, गुस्से में पति ने चाकू से रेत दिया गला

Chaibasa.तांतनगर में चिमीसाई में हत्या का मामला सामने आया है. यहां शक के आधार पर पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इस मामले में तांतनगर पुलिस ने पति मुकू चाम्पिया समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मुकू चांपिया गुजरात में मजदूरी करता था. घटना के दिन वह घर पहुंचा. मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलती थी. मना करने से झगड़ती थी. इससे गुस्सा होकर मुकू पत्नी राजामाई चांपिया को शौच के बहाने खेत ले गया. वहां पहले से मौजूद दोस्त की मदद से चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. सुबह महिला का शव खेत में पड़ा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकू से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इस मामले में मृतका के भाई संजय बारी ने मंझारी थाना में हत्या मामले दर्ज कराया था.

Exit mobile version