
Chaibasa. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया थाना क्षेत्र की खास जेटेया बाजार बस्ती निवासी चंद्र मोहन तिरिया ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक जेटेया पंचायत के मुखिया संजीव तिरिया के चचेरे भाई थे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा. घर वालों के बयान पर मामला दर्ज किया. थानेदार बाेस मुंडू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल की जांच व लाश को देखने से आत्महत्या लग रही है. जिस साड़ी से फंदा लगाया था, उसे घर से लेकर आया था. मृतक की मां ने इसकी पुष्टि की है.
घर वालों ने बताया कि पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था. पत्नी छोडकर मायके चली गयी थी. इनके दो बेटे हैं. रोशन तिरिया 16 वर्ष व जितेंद्र तिरिया 10 वर्ष का है. दोनों ही प्लस टू विद्यालय जेटेया में पढ़ता है. जेटेया ग्राम पंचायत के मुखिया संजू तिरिया ने बताया कि मेरे चचेरे भाई चंद्र मोहन तिरिया की मौत आत्महत्या नहीं है. बड़े भाई आत्महत्या नहीं कर सकते हैं, इसलिए इसकी तहकीकात अच्छी तरह से होनी चाहिए.
